होम राज्य उत्तर प्रदेश परीक्षा से चूके युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या –...

परीक्षा से चूके युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


परीक्षा छूटी तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

मृतक छात्र अर्जुन
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की एक परीक्षा छूटने पर छात्र ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 28 फरवरी की शाम उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन व पोरा रेलवे के स्टेशन के मध्य हुई। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एटा जिला के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव वसुंधरा निवासी 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र मुकेश कुमार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। परिजनों ने बताया कि 23 फरवरी को उसकी किसी कारण से नागरिक शास्त्र की परीक्षा छूट गई थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान था और तनाव में था। 27 फरवरी की शाम को बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

28 फरवरी की शाम को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अर्जुन की तेजस एक्सप्रेस से कटने से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। सूचना पर मृतक के परिजन भी यहां पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त की। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here