होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में नहर में तैरता मिला शव, पुलिस कर रही मामले की...

आगरा में नहर में तैरता मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा में नहर में तैरता मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Agra: नहर में उतराता मिला शव, पुलिस कर रही जांच
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की सुबह एक शव नहर में उतराता मिला। गांववालों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के जखोदा गांव स्थित रोहता नहर की है। यहां सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्हें नहर में उतराता एक शव दिखाई दिया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गावों और थाने, चौकियों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here