होम राज्य उत्तर प्रदेश ऊपर: युवक गांव की लड़की से प्रेमालाप कर रहा था। उनकी...

ऊपर: युवक गांव की लड़की से प्रेमालाप कर रहा था। उनकी गर्लफ्रेंड हो गई प्रेग्नेंट, लोगों ने करा दी शादी – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


यूपी: गांव की लड़की से इश्क लड़ा रहा था युवक!  प्रेग्नेंट हो गई गर्लफ्रेंड, लोगों ने करा दी शादी!

प्रेम विवाह

विस्तार


रामपुर के मिलकखानम क्षेत्र के गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो युवती से पूछताछ की। युवती ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बारे में जानकारी दी। प्रेमी युगल एक ही संप्रदाय और बिरादरी के हैं।

इसके चलते दोनों के परिजनों की सहमति से गांव के एक मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में थाना अजीमनगर के युवक के गांव गई थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।

युवक दिल्ली में नौकरी करता है। बाद में दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बाद में प्रेमी युगल मिलने भी लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती के पेट में दर्द होने पर जांच कराई गई तब पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

युवती ने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई। परिजनों ने जब जानकारी की तो दोनों एक ही बिरादरी के निकले। गांव के संभ्रात लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाया और शादी कराने की बात रखी। इस पर दोनों ही पक्ष राजी हो गए। रविवार को मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here