होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में SSP आलोक प्रियदर्शी ने किये 5 इंस्पेक्टरों सहित कई...

बदायूं में SSP आलोक प्रियदर्शी ने किये 5 इंस्पेक्टरों सहित कई दरोगाओं और 21 कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव : संजय कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम बिल्सी बनाया

बदायूं। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने रविवार की रात 5 इंस्पेक्टर समेत कई दरोगाओं व कांस्टेबल के तबादले किए हैं। इनमें एक चौकी प्रभारी को भी थाने से अटैच किया है। उनका चौकी का प्रभार छीना गया है। इस बीच कई दरोगा इधर से उधर किए गए हैं।
उझानी कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम बिल्सी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर क्राइम बिल्सी उमेश सिंह को उझानी कोतवाली में बतौर इंस्पेक्टर क्राइम भेजा गया है। जरीफनगर के इंस्पेक्टर क्राइम कुलदीप कुमार दातागंज इंस्पेक्टर क्राइम बनाए गए हैं। जबकि वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सहंसवीर सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम हजरतपुर भेजा
है। दातागंज कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम राजीव शर्मा को मूसाझाग थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है।

सचिन शर्मा सहसवान थाने भेजे गए इनके अलावा दरोगाओं का तबादला करते हुए सदर कोतवाली की छह सड़का चौकी के प्रभारी सुमित शर्मा को सिविल लाइंस थाने की नवादा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सहसवान कोतवाली की चौकी पैरामेडिकल के प्रभारी दरोगा रामपाल सिंह से चौकी का प्रभार छीनते हुए कोतवाली दातागंज भेजा गया है। उझानी कोतवाली में तैनात एसआई प्रवीन कुमार सिंह को मुजरिया थाने पोस्ट किया गया है। थाना सिविल लाइंस की नवादा पुलिस चौकी प्रभारी सुपेंद्र मलिक को वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। कादरचौक थाने में तैनात दरोगा रामसेवक राठौर को बिल्सी थाने भेजा है। बगरैन पुलिस चौकी प्रभारी रहे दरोगा सचिन शर्मा को अब सहसवान थाने में पोस्ट किया है।

राजीव कुमार को मूसाझाग भेजा गया नई सराय चौकी के प्रभारी अनिल कुमार राणा को छह सड़का चौकी प्रभारी बनाया है। एसआई कृपाल सिंह को मुजरिया थाने से कुंवरगांव, अर्जुन सिंह को जरीफनगर से मुजरिया, इंद्रदेव सिंह को उसावां से पुलिस लाइन भेजा है। थाना उसावां से दरोगा अनोज कुमार को सदर कोतवाली तो उसहैत से अजय यादव को कुंवरगांव थाना पोस्ट किया है। कुंवरगांव थाने से नरेंद्र सिंह को उसहैत, सदर कोतवाली से दरोगा ओमप्रकाश को उसावां थाना, उसहैत से ओमेंद्र सिंह को जरीफनगर तो पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गुरुदत्त शर्मा को हजरतपुर व राजीव कुमार को मूसाझाग भेजा है।
मुनेंद्र सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज बने भूमाफिया प्रकोष्ठ में तैनात दरोगा उपदेश कुमार को एएचटीयू, मुनेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से इस्लामनगर थाने की कस्बा चौकी, मनोज कुमार को कस्बा चौकी इस्लामनगर से एसएसआई इस्लामनगर बनाया है। पुलिस लाइन से रामनाथ कनौजिया को एसएसआई बिनावर थाना बनाया है। मुजरिया थाने में तैनात एसआई विजय धामा को वजीरगंज व दातागंज में तैनात एसआई प्रणव कुमार को नई सराय चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
सिपाही भी बदले गए
एसएसपी ने 21 हेड कांस्टेबलों का भी कार्यक्षेत्र बदला है। इनमें दो महिला हेड कांस्टेबल शामिल है। जबकि 24 सिपाहियों के अलावा दो उर्दू अनुवादकों का तबादला भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here