होम राज्य Haldwani Municipal Corporation demolished illegal madrassa with bulldozer | हल्द्वानी नगर निगम...

Haldwani Municipal Corporation demolished illegal madrassa with bulldozer | हल्द्वानी नगर निगम ने अवैध मदरसे को बुलडोजर से गिराया: गुस्साए लोगों ने पथराव-आगजनी की, SDM-पुलिस घायल; दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • हल्द्वानी नगर निगम ने अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया

हल्द्वानी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हल्द्वानी नगर निगम ने शहर में बने एक मदरसे को गुरुवार को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग बनाई जा रही थी, उसे भी बुलडोजर से गिरा दिया गया।

इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया। डीएम ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

उपद्रवियों के पत्थरों का जवाब पुलिस ने भी पत्थर फेंककर दिया।

उपद्रवियों के पत्थरों का जवाब पुलिस ने भी पत्थर फेंककर दिया।

बवालियों ने मदरसा ढहाने वाले बुलडोजर में भी तोड़फोड़ की। पथराव में SDM, पुलिस-निगमकर्मी, पत्रकार चोटिल हुए। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया- मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। नगर निगम ने तीन एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराकर मदरसे और नमाज स्थल को सील किया था। गुरुवार को इसे ध्वस्त किया गया।

पथराव करने वाले अराजक तत्वों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी।

उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव-DGP के साथ बैठक की

इधर, हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस, इंटेलिजेंस के अन्य सीनियर ऑफिसर के साथ हालात की समीक्षा की। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here