होम राज्य Congress Ashok Chavan BJP Joining Update; Lok Sabha Election | Maharashtra Politics...

Congress Ashok Chavan BJP Joining Update; Lok Sabha Election | Maharashtra Politics | महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण आज भाजपा जॉइन करेंगे: एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया, विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने का अपडेट; लोकसभा चुनाव | महाराष्ट्र राजनीति

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी CM रह चुके हैं। - Dainik Bhaskar

चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी CM रह चुके हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण आज (13 फरवरी) भाजपा जॉइन करेंगे। चव्हाण ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। वे नांदेड़ की

चव्हाण ने मीडिया से बातचीत में कहा- आज करीब 12-12:30 बजे मैं अपने राजनीतिक करियर की एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं, मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लूंगा।

सूत्रों के मुताबिक, चव्हाण के साथ कांग्रेस के 13 अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होंगे। इनमें कुछ विधायक भी हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा। कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं और चुनाव जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है।

चव्हाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा…

देशमुख के हटने के बाद मुख्यमंत्री बने थे
चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब दो बार के CM विलासराव देशमुख को पद से हटाया गया, तब चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने उन्हें दोबारा CM बनाया।

2010 में कारगिल शहीदों के उत्तराधिकारियों के लिए मुंबई में बनाई गई इमारत आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में रिश्तेदारों को घर देने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हंगामे के बाद अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

चव्हाण बोले- मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं
अशोक चव्हाण ने कहा- मैंने अभी कोई पार्टी जॉइन नहीं की है। कल शाम से मैंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया था। मेरी कांग्रेस के किसी विधायक से बात नहीं हुई है। किसी भी पार्टी से मैंने कोई भी डिस्कशन नहीं किया है। पार्टी छोड़ने का मेरा खुद का फैसला है। मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं है।

अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को X पर बायो बदल दिया। जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया की टैगलाइन फोटो और कांग्रेस से जुड़ी डिटेल्स हटा दी हैं। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र लिखा है।

अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को X पर बायो बदल दिया। जुड़ेगा भारत-जीतेगा इंडिया की टैगलाइन फोटो और कांग्रेस से जुड़ी डिटेल्स हटा दी हैं। सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र लिखा है।

चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर दिग्गज नेताओं के रिएक्शन

  • पृथ्वीराज चव्हाण: यह दुखद निर्णय है। चर्चा काफी समय से हो रही थी। हमने नहीं सोचा था कि वह यह फैसला लेंगे। उन्हें दो बार CM बनाया गया। क्या गलत हुआ, वह किससे परेशान थे। इस बारे में वही बताएंगे। कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य एक साथ हैं। भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।
  • जयराम रमेश: ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का असर है। कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी। जो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, उनकी योग्यता से ऊपर दिया है। हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया।
  • संजय राउत: अशोक चव्हाण बीजेपी सदस्य बन गए, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। कल तक साथ थे..चर्चा कर रहे थे..आज चले गए। क्या एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तरह चव्हाण भी अब कांग्रेस पर दावा करेंगे और हाथ का निशान लेंगे? और क्या चुनाव आयोग उन्हें यह देगा? हमारे देश में कुछ भी हो सकता है!

महाराष्ट्र कांग्रेस को एक महीने में तीसरा झटका…

14 जनवरी: मिलिंद देवड़ा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली। मिलिंद, दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद ने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

10 फरवरी: बाबा सिद्दीकी कांग्रेस छोड़कर NCP अजित गुट में शामिल हुए

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी 10 फरवरी को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। उन्होंने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here