होम राज्य उत्तर प्रदेश छात्र ने ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल लेकिन बरेली में फोन की जगह...

छात्र ने ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल लेकिन बरेली में फोन की जगह पार्सल में मिली शीशी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


छात्र ने ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल, फोन की जगह पार्सल में मिली शीशी बरेली

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : पिक्साबे

विस्तार


बरेली में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन में दिए गए लिंक से ऑनलाइन मोबाइल फोन आर्डर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसने फोन की कीमत ऑनलाइन अदी की, लेकिन जब पार्सल घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर मोबाइल फोन की जगह कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

शाही थाना क्षेत्र के गांव चकदाह भगवतीपुर निवासी अंकुश गंगवार ने बताया कि वह सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छूट पर मोबाइल फोन का विज्ञापन दिखा। इसमें सिर्फ 3500 रुपये में अच्छी कंपनी का मोबाइल फोन मिलने की बात लिखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here