होम राज्य Breaking News LIVE Updates; Jammu Kashmir Poonch LOC Fire | Delhi Mumbai...

Breaking News LIVE Updates; Jammu Kashmir Poonch LOC Fire | Delhi Mumbai Odisha News | भास्कर अपडेट्स: त्रिपुरा में 1.7 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, असम राइफल्स ने ड्रग तस्कर को पकड़ा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; जम्मू कश्मीर पुंछ LOC आग | दिल्ली मुंबई ओडिशा समाचार

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम राइफल्स ने त्रिपुरा में 434 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 1.7 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया असम राइफल्स ने 14 फरवरी को त्रिपुरा के उत्तरी त्रिपुरा जिले के चुराईबारी पुलिस स्टेशन के तहत जनरल एरिया चुराईबारी से एक ट्रक के भीतर छिपे हुए डिब्बों से गांजा जब्त किया। एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त गांजा और तस्कर को चुराईबारी पुलिस को सौंप दिया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

स्कूटी सवार पर मेट्रो स्टेशन के स्लैब की लोहे की रॉड गिरी, हालत गंभीर

दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर लोहे की भारी-भरकम रॉड गिरने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार (15 फरवरी) शाम को हुई। बताया गया कि मेट्रो स्टेशन के स्लैब में लगी लोहे की रॉड सड़क से जा रहे स्कूटी सवार पर गिर गई। ​उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here