होम राज्य BJP MLA shot Shiv Sena leader says Eknath Shinde made me a...

BJP MLA shot Shiv Sena leader says Eknath Shinde made me a criminal | शिवसेना नेता को गोली मारने वाले BJP विधायक ने कहा: एकनाथ शिंदे ने मुझे अपराधी बनाया, वे CM रहे तो राज्य में क्रिमिनल बढ़ेंगे

मुंबई12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गणपत गायकवाड़ का महेश गायकवाड़ पर गोली चलाने का यह वीडियो हिल लाइन पुलिस थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया था। - Dainik Bhaskar

गणपत गायकवाड़ का महेश गायकवाड़ पर गोली चलाने का यह वीडियो हिल लाइन पुलिस थाने में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया था।

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जमीन विवाद के चलते शिवसेना नेता महेश गायकवाड को गोली मारने वाले भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने इस पूरी घटना के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दोषी ठहराया है। शुक्रवार को अपनी गिरफ्तारी से पहले एक न्यूज चैनल को उन्होंने फोन पर बताया कि एकनाथ शिंदे ने मुझे अपराधी बना दिया है।

इस ऑडियो क्लिप में कल्याण ईस्ट से भाजपा विधायक गणपत कहते सुनाई देते हैं कि मेरे बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में दुर्व्यवहार किया गया और मेरी जमीन जबरदस्ती मुझसे छीनी गई। अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहते हैं, तो राज्य में अपराधी बढ़ेंगे। उन्होंने मुझ जैसे अच्छे इंसान को भी अपराधी बना दिया है।

गणपत ने कहा कि मैं बहुत परेशान था, इसलिए मैंने गोली चलाई। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर कोई मेरे बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में मार-पीट करेगा तो मैं क्या करूंगा? मैं उन लोगों को मारना नहीं चाहता था।

गणपत बोले- एकनाथ शिंदे ने जैसे उद्धव ठाकरे को धोखा दिया, वैसे भाजपा को भी देंगे
गणपत गायकवाड ने कहा कि एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर मेरे किए सारे काम का श्रेय ले लिया है। उन्होंने मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है। शिंदे को बताना चाहिए कि इस भ्रष्टाचार में उन्होंने कितना पैसा बनाया है।

गणपत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे भाजपा को ठीक वैसे ही धोखा देंगे, जैसे उन्होंने शिव सेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को दिया था। उनके पास मेरे कई करोड़ रुपए हैं। अगर महाराष्ट्र को अच्छे से चलाना है तो, एकनाथ शिंदे को इस्तीफा दे देना चाहिए। ये मेरी उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र विनती है।

शनिवार (3 फरवरी) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी नेता महेश गायकवाड़ से मिलने के लिए ठाणे के जुपिटर अस्पताल पहुंचे।

शनिवार (3 फरवरी) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पार्टी नेता महेश गायकवाड़ से मिलने के लिए ठाणे के जुपिटर अस्पताल पहुंचे।

पुलिस स्टेशन में गणपत ने महेश पर 6 राउंड फायर किए
BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ शुक्रवार रात करीब 10 बजे जमीन विवाद को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करने के लिए हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पहले उनमें बहस हुई।

तभी गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर 6 राउंड फायर किए। दो गोली महेश और दो गोली उनके साथी राहुल पाटिल को लगीं। थाने में हंगामा मच गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी BJP विधायक को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। शनिवार (3 जनवरी) की सुबह तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई। आरोपी को उल्हासनगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडीशियल कस्टडी में भेज दिया है। घटना की जांच विशेष जांच दल (SIT) करेगा।

शुक्रवार को जब महेश गायकवाड़ को निजी अस्पताल लाया गया तो, अस्पताल के बाहर उनके समर्थक मौजूद रहे।

शुक्रवार को जब महेश गायकवाड़ को निजी अस्पताल लाया गया तो, अस्पताल के बाहर उनके समर्थक मौजूद रहे।

तीन बार के विधायक हैं गणपत गायकवाड़, CM शिंदे के करीबी हैं महेश
गणपत गायकवाड़ तीन बार से कल्याण ईस्ट सीट से विधायक हैं। पहले दो बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता था। वहीं तीसरी बार वह BJP से विधायक बने। वहीं, महेश गायकवाड़ कल्याण (पूर्व) से शिवसेना का नगरसेवक हैं। उन्हें CM एकनाथ शिंदे का बेहद करीबी माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here