होम राज्य उत्तर प्रदेश 25000 ₹ के ईनामी बदमाश गौरव माहेश्वरी को पुलिस मुठभेड़ में लगी...

25000 ₹ के ईनामी बदमाश गौरव माहेश्वरी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली,दरोगा भी हुआ घायल,

  • बदायूं में गुरुवार देर रात फरार चल रहे बदमाश और उसके साथी से पुलिस की मुठभेड हो गई
  • पुलिस मुठभेड के दौरान दोनों ओर से चली गोली में एक सब इंस्पेक्टर और एक बदमाश घायल हो गए
  • घायल बदमाश और दरोगा का उपचार चल रहा है जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सगराय निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यवीर उर्फ बंटू (17) वर्ष की हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी गौरव माहेश्वरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गौरव के पैर में गोली लगी है। एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुआ है। एसएसपी ने मंगलवार को उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को थाना मुजरिया की प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि गौरव माहेश्वरी खितौरा मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही रेनू सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी की घेरा बन्दी शुरू कर दी,खुद को पुलिस से घिरता देखकर उसने भागने का प्रयास किया इसके साथ ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उपनिरीक्षक विजय धामा को छूते हुए गुजर गई। पुलिस की जबाबी फायरिंग में, गौरव माहेश्वरी के पैर में गोली लगी है।इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों घायलों को सीएचसी सहसवान ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।सीओ कर्मवीर सिंह सीएचसी पहुंचकर उपनिरीक्षक विजयधामा का हाल चाल जाना।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक घायल हुए हैं। फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गिया है। जिला अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।

थाना बिल्सी के गांव खैरी के रहने वाले पच्चीस हजार के फरार आरोपी गौरव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी इकबाल के साथ लूट के ईरादे से सत्यवीर का ई-रिक्शा बुक कर लिया। इसके बाद सामान लाने के बहाने ई-रिक्शा चालक सत्यवीर को एक निर्माणाधीन मकान पर ले गए। यहां उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या की और मृतक के जेब में रखी नगदी के साथ ई-रिक्शा और बैट्री लूट ली। इकबाल को पुलिस पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि गौरव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि आज मुखबिर ने सूचना दी कि गौरव एक अन्य साथी करन के साथ सहसवान बैट्री बेचने जा रहा है, जहां पुलिस और फरार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

बदायूं में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने झोंके फायर, दरोगा को लगी गोली, मर्डर का आरोपी भी घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here