होम राज्य उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया साइट एक्स पर एसपी इज़ रामद्रोही ट्रेंड – अमर उजाला...

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एसपी इज़ रामद्रोही ट्रेंड – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


सोशल मीडिया साइट एक्स पर एसपी रामद्रोही ट्रेंड में है।

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


राम मंदिर के बधाई प्रस्ताव का विधानसभा में विरोध करने पर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ नाराजगी दिखी। मंगलवार को एक्स पर रामद्रोही सपा ट्रेंड हुआ। विधानसभा में सोमवार को सपा के 14 विधायकों ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई प्रस्ताव का विरोध किया था।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हैशटैग रामद्रोही सपा से सपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों ने सपा के विधायकों के इस कृत्य की खूब निंदा की। देर शाम तक यह हैशटैग एक्स के टॉप ट्रेंड्स में शुमार रहा।

मालूम रहे कि सपा विधायक मनोज कुमार पारस, लालजी वर्मा, स्वामी ओमवेश, जय किशन साहू, संदीप सिंह, मो. ताहिर खां, डाॅ. संग्राम यादव, महबूब अली, कविन्द्र चौधरी, महेन्द्र यादव, विजमा यादव, रफीक अंसारी, त्रिभुवन दत्त और आजमगढ़ के अखिलेश ने विरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here