होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी एसटीएफ ने बरेली में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चार सॉल्वरों को...

यूपी एसटीएफ ने बरेली में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चार सॉल्वरों को गिरफ्तार किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


यूपी एसटीएफ ने बरेली में सिपाही भर्ती परीक्षा में चार सॉल्वरों को गिरफ्तार किया है

सॉल्वर गैंग के गुर्गे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में एसटीएफ ने शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में अलीगढ़ के सॉल्वर गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया। इनमें बदायूं का भी एक युवक शामिल है। उनके पास से नौ ब्लूटूथ उपकरण, सात मोबाइल फोन, छह परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र, कार व अन्य कागजात बरामद हुए हैं।

सॉल्वर गैंग नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये में ठेका लेता था। गैंग ने सेंधमारी की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन परीक्षा ऑफलाइन होने के कारण वे कामयाब नहीं हो सके। एसटीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। 

एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि अलीगढ़ के सॉल्वर गैंग के बारे में सूचना मिलने पर उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी शुरू कर दी थी। शनिवार को पता चला कि भमोरा क्षेत्र में गैंग ने कुछ लोगों को रुपये देकर बुलाया है। यहां घेराबंदी करके चार युवकों को पकड़ लिया गया।

UP Police Constable Bharti: करेंट अफेयर्स… फटाफट, रीजनिंग ने बिगाड़ा समय का गणित; ऐसे आए सवाल

पकड़े गए युवकों में अलीगढ़ के खैर थानाक्षेत्र के सजना गांव का पंकज शर्मा, गोमत गांव का शिवम चौधरी, विरोला गांव का रहने वाला सतवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा बदायूं के इस्लामनगर के परदलपुर गांव का गौरव शर्मा भी पकड़ा गया है। पंकज गैंग का सरगना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here