होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में बंदर के हमले से छत से सड़क पर गिरकर महिला...

बदायूं में बंदर के हमले से छत से सड़क पर गिरकर महिला की मौत – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में बंदरों के हमले से छत से सड़क पर गिरकर महिला की मौत

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में बंदरों के हमले से छत से गिरी महिला की रात हो गई। गांव निवासी माया देवी (55) पत्नी हरवीर सिंह मंगलवार शाम के समय अपने घर की छत पर कपड़े उतारने गई थीं, तभी अचानक उनकी छत पर बंदरों का झुंड आ गया। महिला ने उन्हें भगाने की कोशिश की।

बंदरों ने उन पर ही हमला कर दिया। इससे महिला घर के बाहर खड़ंजे पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले रात करीब एक बजे हायर सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। महिला के पति खेती करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here