होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में दंगा और छेड़छाड़ के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ...

बदायूं में दंगा और छेड़छाड़ के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

बदायूँ में बलवा और छेड़छाड़ के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बदायूं के सिविल लाइंस थाने में एक व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा और महिला से छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि आरोपियों ने मामूली बात पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। उसको और उसकी पत्नी, बेटे के साथ मारपीट की, जिसमें तीनों लोगों को काफी चोटें आईं। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह 30 जनवरी की रात आरोपी राजपाल यादव के साथ कार से बरेली से आ रहा था। उस दौरान राजपाल शराब के काफी नशे में था। वह लगातार गालीगलौज कर रहा था। जब उससे गालीगलौज करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। राजपाल ने रास्ते में ही अपने परिवार वालों को सूचना दे दी। जब वह अपने घर पहुंचकर कपड़े बदल रहा था। तभी आरोपी राजपाल, नरेश यादव, धर्मेंद्र, सर्वेश, धर्मवीर, राजवीर, मनोज, श्यामवीर, लव कुमार, सुशील और एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे व फरसा लेकर उसके घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी और बेटा आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। उन्होंने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। इस मारपीट से वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसके घर से भाग गए। दूसरे दिन पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, बलवा और छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी इस मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here