होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ से 5 बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी ने सपा के...

बदायूँ से 5 बार सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा में किसी मुस्लिम को टिकट न देने से हुए नाराज,

  • पूर्व मंत्री आबिद रजा भी जल्द ही पार्टी के पद से इस्तीफा
  • यासर शाह ने दिखाया सलीम इकबाल शेरवानी को आईना कहा मामला राज्यसभा टिकट का;

दिल्ली/बदायूँ।लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गलियरों में उठा-पटक तेज हो गई है. कई बड़े नेता अपनी पार्टी छोड़ कर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं. कुछ नेता पार्टी में अपना पद छोड़कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में पांच बार से सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. सलीम शेरवानी ने रविवार दोपहर को पद छोड़ने का ऐलान कर दिया. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद वह दूसरे नेता हैं जो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा में किसी मुस्लिम को टिकट न देने से आलाकमान से नाराज चल रहे सलीम इकबाल शेरवानी ने रविवार को पार्टी राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है.

शेरवानी ने दिल्ली के इस्लामी कल्चर सेंटर में अपने समर्थकों और करीबियों संग बैठक की. इसके बाद उन्होंने पार्टी के पद से इस्तीफा देने ऐलान किया. सलीम शेरवानी राज्यसभा में किसी मुस्लिम को टिकट न देने से पार्टी के आलाकमान से नाराज चल रहे हैं. इसके चलते उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पद छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि मीटिंग में मौजूद प्रदेश सचिव राकेश राजपूत, साजिद खान, योगेन्द्र पाल सिंह तोमर और पूर्व मंत्री आबिद रजा भी जल्द ही पार्टी के पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

4 बार सपा और 1 बार कांग्रेस से सांसद

बता दें कि सलीम इकबाल शेरवानी बदायूं लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रह चुके हैं. चार बार से वह समाजवादी पार्टी और एक बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इकबाल शेरवानी सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद वह सपा में वापस आ गए थे. वहीं अब इकबाल शेरवानी सपा के आलाकमान से नाराज चल रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here