
मिस और मिस्टर फेयरवेल
– फोटो : स्वयं
विस्तार
मदर्स टच सीनियर सैकेंडरी स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें पल्लवी चौहान मिस और ओजस मिश्रा मिस्टर फेयरवेल बने। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
फेयरवेल सेरेमनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर्स ने इंटर के सभी छात्रों का तिलक लगाया। कार्तिक गौड़ व एलिजा फातिमा ने संचालन किया। प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने बच्चों से कहा कि वह मदर टच के बगीचे के फूल हैं और हमेशा ही अपनी महक से सबको सुगंधित करते रहेंगे। सीनियर बच्चों ने नम आंखों से विदाई ली।
सेरेमनी में मिस और मिस्टर फेयरवेल के लिए प्रतियोगिता कराई गई और इसमें पल्लवी चौहान ने मिस फेयरवेल का और ओजस मिश्रा ने मिस्टर फेयरवेल का खिताब जीता। मिस्टर और मिस फेयरवेल को स्कूल प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने सेशे और क्राउन पहनाया। नितिन कुमार को स्कूल का हेड बॉय और भूमि बघेल को बेस्ट हेड गर्ल घोषित किया गया। मोस्ट एनर्जेटिक और ऐंठूसियास्टिक पार्टिसिपेशन के लिए सुंदरम और पारुल को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेरेमनी में काजल, नम्रता चौहान, अनुष्का चौहान ने मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं । इस दौरान स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर नीरज कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य शगुफ्ता परवीन आदि मौजूद रहे।

























