बिल्सी। थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पर परिवार वालों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रघुवर नगला का है जहां कृष्णा (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।







इसके बाद मायके वालों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कचहरी तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था।जिसके चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा था। बाद में पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा देते हुए समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया था। इससे परिवार वाले शव को घर ले गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमपुर दोस्तपुर निवासी रोहन का कहना है कि करीब तीन साल पहले उसने अपनी बहन कृष्णा की शादी बिल्सी के रघुवर नगला निवासी राजेंद्र के साथ की थी। उसके एक डेढ़ साल की बेटी है। बताते हैं कि रविवार को रोहन के पिता कृष्णा को बुलाने रघुवर नगला गए थे लेकिन ससुराल वालों ने कृष्णा को मायके नहीं भेजा। बाद में सूचना मिली की कृष्णा ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है,और वो जिला अस्पताल में भर्ती है।जहां सोमवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार सुबह विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। मायके वालों ने शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर दोपहर करीब दो बजे उन्होंने विवाहिता के शव को कचहरी तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे कचहरी तिराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।सिविल लाइन थानाध्यक्ष ने मायके वालों को कचहरी चौकी में बैठाकर समझाया, सूचना पर बिल्सी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए थे उन्होंने परिजनों को कार्यवाही के लिये तहरीर के आधार पर कार्यवाही का भरोसा दिया था। बाद में मायके वाले शव को अपने घर भीमपुर दोस्तपुर ले गए। अंतिम संस्कार के बाद कृष्णा के परिजनों ने बिल्सी थाने पहुंच कर उसके ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी थी जिसमे उसके परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता के आरोप के मुताबिक सन 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री कृष्णा देवी का विवाह राजेन्द्र पुत्र तुष्पपल निवासी ग्राम रघुवर नगला तहसील व थाना बिल्सी के साथ किया था, शादी में उसने लगभग 6 लाख रुपये खर्च किया था जिसमें एक भैंस,टीवी, फ्रीज,कूलर, डबलबेड, व राजेन्द्र को अपनी पसन्द की मोटरसाइकिल के लिये नकद 1 लाख रु दिये थे, मोटरसाइकिल के पैसे लड़के बालों ने खर्च कर लिये,जिसके बाद से ही मेरी बेटी पर अपने घर से फिर मोटरसाइकिल दिलवाने को प्रताड़ित करने लगे। मेरी पुत्री ने सभी लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया कि मेरे पिता की इतनी सामर्थ्य नहीं है कि आपकी इस अनुचित मांग को पूरा कर सकें। जब ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना बढ़ती गई तब परेशान होकर पुत्री ने इसकी जानकारी मुझे दी थी ।जिसके बाद पहले में स्वयं बाद में अपने गांव के कुछ सभ्रांत लोगों को लेकर बेटी की ससुराल जाकर राजेन्द्र व उसके परिजनों को समझाया कि में गरीब आदमी हूँ मेरे पास अब इतना रुपया नहीं है जिससे में अब आपको मोटर साइकिल दिलवा सकूं।
जिससे ससुराल वाले नाराज़ होकर उसके सास ससुर व उसका पति राजेन्द्र उसका छोटा भाई जितेंद्र, सुरेंद्र,हरचरन सभी पुत्रगण तुष्पाल, उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे।उसके मायके जाने पर भी रोक लगा रखी थी कहते थे जब तेरे पिता मोटरसाइकिल दिलवाएंगे तभी तू मायके जा सकती है।
काफी दिनों से कोई समाचार न मिलने पर 11 फरवरी रविवार को अपनी बेटी की ससुराल रघुवर नगला गया, तब मेरे सामने ही मेरी बेटी को राजेन्द्र और उसके माता पिता व भाइयों ने मिलकर मारपीट की थी।
मेरे घर लौटने के बाद मेरी बेटी को सभी ने पकड़कर बिषाक्त पदार्थ पिला दिया ,इस घटना को कृष्णा देवी के भाई की पुत्री निशा ने अपनी आंखों से देखा। था,बता दें कृष्णा देवी की भतीजी निशा काफी समय से उसके साथ ही रहती थी। कृष्णा देवी से डेढ़ बर्ष की एक पुत्री मधु है।
वहीं बिल्सी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया की प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित रखा गया था जिसे फोरेंसिक जांच के लिये आगरा प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। लेकिन अभीतक बिल्सी पुलिस ने तहरीर मिलने के इतने दिनों बाद भी मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है ।

























