होम राज्य उत्तर प्रदेश सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका...

सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह जब न्यायालय नहीं पहुंची और उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने पुलिस और कंपाउंड में रहने वाले जजों को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर उनके आवास का दरवाजा खोला। तब पुलिस अंदर घर में दाखिल हुई। अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पहुंच गए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ अभिलेख मिले हैं। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here