बदायूँ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में बी0एस0ए0 स्वाति भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती द्वारा छात्र उपस्थित पंजिका एवं एमडीएम पंजिका के डिजिटलाइजेशन में संगठन से सहयोग की अपील की।
इस पर संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि शासन स्तर से शिक्षकों की लंबित मांगों के संदर्भ में अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय अधिकांशत: सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्थित है जहां पर मोबाइल नेटवर्क की बहुत समस्या आ रही है ,शिक्षकों को जो टैबलेट दिए गए हैं उसको चलाने के लिए ना तो कोई सिम उपलब्ध कराई गई है ना ही डाटा रिचार्ज के लिए कोई धनराशि उपलब्ध कराई गई है।जब तक शिक्षकों को एक शैक्षिक सत्र में अन्य कर्मचारियों की भांति 31 उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश और जैसा कि ग्रामीण अंचलों में विद्यालय तक पहुंचने मैं शिक्षकों को विभिन्न बाधा को पार करके पहुंचना होता है इसलिए माह में काम से कम तीन दिवसों में कल 60 मिनट देरी होने पर शिक्षक पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी ऐसा कोई आदेश निर्गत नहीं होता तब तक जनपद के शिक्षक इन पंजिकाओ के डिजिटाइजेशन के निर्देश का अनुपालन नहीं करेंगे।
शिक्षकों की अन्य विभिन्न समस्याओं एमडीएम खाद्यान्न की उपलब्धता न होने, कार्यालय बाबू के स्तर पर प्रोन्नत वेतनमान की फाइल रोके जाने, लेखाधिकारी कार्यालय स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर अग्रसारित किए गए एरियर फाइल को रोके जाने के साथ ही कुछ विकास क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण पर रोष जताया। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के विभिन्न देयको का भुगतान समय से करने की मांग की।
जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने छात्रों को विद्यालय तक लाने में शिक्षकों द्वारा किए जा रही प्रयासों के बावजूद इस विद्यालयों में छात्र उपस्थिति कम होने की समस्या से अवगत कराया।
अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे ने अनुदेशकों के अल्प मानदेय के चलते अनुदेशकों के मानसिक शोषण का मुद्दा उच्चाधिकारियों से उठाने की बात कही इसके साथ ही अनुदेशकों की लंबित मांगों के निस्तारण न होने तक टैबलेट के माध्यम से कोई काम न करने की बात कही।
इस दौरान जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, अरविंद दीक्षित, शैलेंद्र सिंह, अनुराग यादव, हरीश यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, बृजेश यादव, राजेश कुमार, गुरु चरण सिंह, अशोक यादव डॉ0 यतेंद्र शर्मा, मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, रामसेवक वर्मा, अरविंद यादव, योगेश शाक्य, दानिश, प्रीति राठौड़, सलमान खान, विनेश शर्मा, के पी सिंह, राधावल्लभ उपाध्याय, शोभित यादव, अमित उपाध्याय, सुनील कुमार शाक्य, आयुष भारद्वाज, सुधीर कुमार, आदि मौजूद रहे

























