बिल्सी।कोतवाली बिल्सी पुलिस ने आखिर महिलाओं के कुंडल खींचने के शातिर आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे रुकने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।बिल्सी क्षेत्र के मोहल्ला आठ साहबगंज ,निवासी शादाब पुत्र गुड्डू शातिर किस्म का अपराधी निकला है। वह दिन में मजदूरी करता था। दोपहर में लंच के समय काम से चला जाता था। इस दौरान कस्बे के बाहर के रास्तों पर दिन दहाड़े बुजुर्ग महिलाओं के कुंडल छीनकर भाग कर दोबारा काम पर लौट जाता था।7
आरोपी शादाब ने 12 से 19 फरवरी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम दिया था। दस दिनों में पांच वृद्ध महिलाओं के कुंडल खींचकर पुलिस के लिए वह चैलेंज बन गया था। विगत 21 फरवरी को नाती को स्कूल से लेकर लौट रहीं कस्बा पांच निवासी प्रमोद देवी के कुंडल छीने थे।जिसकी पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इससे पिछले दिन भी दूसरी महिला के कुंडल छीनने की घटना हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार रात लगभग दो बजे पुलिस को मुखबिर से उसके बरनी से ढकपुर मोड़ पर होने की सूचना मिली थी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त शादाब को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की जिस पर उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी जिस कारण वह घायल हो गया घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा तीन जिंदा कारतूस दो कुंडल पीली धातु 9700 नगद एक आधार कार्ड एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया है।

























