बदायूँ।नगर के विरूआवाडी मन्दिर मे आजसे श्री श्री गौर निताई जी की 37 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे 4 दिवसीय उत्सव के पहले दिन अधिवास संकीर्तन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। आज का संकीर्तन वृंदावन की वैष्णव मंडली द्वारा किया गया।


संकीर्तन के दौरान सभी भक्त भक्ति मे डूब कर नृत्य करते दिखे।इस दौरान श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि)के अध्यक्ष महाराज श्री पंकज जी एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य अरुण जी, विजय जी, श्याम जी, शरद जी, ऋषिराम जी, उपेंद्र जी, आशीष जी, राकेश जी, अतुल जी, नरेंद्र जी, पवन जी, अभिषेक, गौरांग, अक्षत, जतिन, कृष्णाआदि मौजूद रहे।
कल 12 फरवरी को अपराह्न 02:00 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी । शोभायात्रा विरूआवाडी मन्दिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मन्दिर पर आकर सम्पन्न होगी।

























