
कासगंज से जिला संवाददाता कृष्ण कुमार अजमेरा “कन्हैया” की रिपोर्ट,
राहत कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश
यूपी के कासगंज में भीषण हादसा हो गया है जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। गंगा स्नान के लिए जाते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हुआ है जिसमें सात बच्चों समेत 20 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक यूपी के कासगंज में गंगा स्नान के लिए जाते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट घई जिससे यह हादसा हुआ है। धटना के बाद चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।





जानकारी के मुताबिक, कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के दरियावगंज मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरा तफरी और चीख-पुकार मची है। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि हादसे में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।
राहत कार्य में तेजी लाने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

























