होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार सहित की आत्महत्या –...

कानपुर: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार सहित की आत्महत्या – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


कानपुर: आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार समेत की आत्महत्या

आशनी व निशा की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में बड़ी घटना सामने आई है। चकेरी के कांशीराम कॉलोनी में आर्थिक तंगी से परेशान दुकानदार ने परिवार समेत आत्मघाती कदम उठाया। दुकानदार अर्जुन (40) ने पत्नी व बेटी को फांसी पर लटकाने के बाद अपने हाथ की नस काट ली। घटना में पत्नी निशा (35) व बेटी आशनी (5) की मौत हो गई। अर्जुन को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर अर्जुन को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताते चलें कि अर्जुन जायसवाल कई सालों से कांशीराम कॉलोनी में रह रहा है। रविवार रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर आया था। सोमवार दोपहर तक घर का दरवाजा न खुलने से पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसपर मौहल्ले के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस दंग रह गई। अर्जुन खून से लथपथ बाथरूम के पास पड़ा था वहीं पत्नी व बेटी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। शवों पर चादर पड़ी थी। वहीं पंखे पर साड़ी का फंदा भी लगा मिला।

पुलिस को अर्जुन के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी के चलते परिवार समेत आत्महत्या की बात लिखी है। अर्जुन ने अपने बांए हाथ की नश काटी है। साथ ही शरीर में कई जगह चाकू के निशान हैं। अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here