होम स्वदेश केसरी ब्यूरो श्रीराम रथ जन जागरण यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,कड़ी सर्दी में भी...

श्रीराम रथ जन जागरण यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,कड़ी सर्दी में भी राम भक्तों में दिखा भारी जोश,सतर्कता के चलते मौजूद भारी पुलिस बल,

बिल्सी। “श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह समिति” के बैनर तले अयोध्या में चल रहे भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समर्थन में आज भव्य एवं दिव्य श्री राम रथ जन जागरण यात्रा निकाली गई। आरएसएस से जुड़े सभी संगठनों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा दोपहर कछला रोड स्थित रंजना हॉस्पिटल से शुरू होकर नगर के प्रमुख रास्तों बालाजी तिराहा,मुख्य बाजार ,अटल चौक थाना मोड़, गौशाला रोड ,बिजली घर रोड से खेरी मार्ग एवं मोहल्ला नंबर तीन होते हुए देर शाम पुनः रंजना हॉस्पिटल पर विसर्जित हुई।

तत्पश्चात् सभी रामभक्तों को भोजन की व्यवस्था की गई थी।इतनी भीषण सर्दी के बाबजूद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी उपास्थित रहीं। श्री श्याम सेवा मंडल,श्री लखदातार सेवा समिति,श्री मनकामेश्वर समिति,श्री बालाजी सेवा समिति, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट), अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल,श्री महाकाल सेवा समिति आदि सभी धार्मिक संगठनों ने अपनी अपनी झांकी डीजे सहित लगाई।

यात्रा मे वीर हनुमान की झांकी, खाटू श्याम की झांकी मां काली का अखाड़ा सहित भगवान राम लक्ष्मण सीता के स्वरूपों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

यात्रा में भाजपा महिला प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग रहा, इस दौरान भाजपा की नगर और ग्रामीण कमेटी उपस्थित रही,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी कावरा अपनी पूरी महिला टीम के साथ नजर आईं , वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय योगदान दिया।राम जन जागरण यात्रा को देखने के लिए ग्रामीण अंचलों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी, नगर का पूरा बाजार श्री राम के भगवा झंडों से सज़ा नज़र आया, राम जन जागरण यात्रा को लेकर नगर में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

यात्रा को सफल बनाने में डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता डॉक्टर राजा बाबू वार्ष्णेय राहुल शर्मा विवेक राठी पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर का विशेष सहयोग रहा,यात्रा के मुख्य अतिथि माननीय हरीश शाक्य जी,विशिष्ट अतिथि श्री डी पी भारती जी,श्रीमती ज्ञान देवी सागर जी,श्री ओमप्रकाश सागर जी रहे। अयोजक मंडल में डॉक्टर ओमेंद्र गुप्ता,अखिल मालपानी,राहुल शर्मा,राजीव जी,मुकेश कुमार सिंह, शिवम उपाध्याय,वीरेंद्र सिंह आदि रहे।

रंजीत वार्ष्णेय (सिक्की) विनीत उप्पाध्य अवधेश लड़ा सुरेश बाबू वार्ष्णेय अखिल मालपानी शैलेंद्र शर्मा आरएसएस के राजीव चारु वार्ष्णेय,पवन वार्ष्णेय, प्रबल वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय व हजारों की संख्या में रामभक्त भी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here