होम राज्य उत्तर प्रदेश राहत: पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू – बदायूँ समाचार

राहत: पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू – बदायूँ समाचार

राहत: मिलने लगा पेट्रोल-डीजल

शहर के एक पैट्रोल पंप से तेल भरवाते बाइक चालक। संवाद

बदायूं। देर रात जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया था, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद ड्राइवर पेट्रोल के टैंकर लेकर पहुंचे। इसके बाद में फिर से पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई तो सीएनजी की भी उपलब्धता हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से जुड़े कानून के बदलाव के विरोध में प्रदेश समेत कई राज्यों में ड्राइवरों की हड़ताल पर चले गए थे। इसकी वजह से पेट्रोल पंपों पर रोजाना आने वाली सीएनजी और पेट्रोल, डीजल के वाहन नहीं पहुंच पाए थे। हड़ताल की सूचना के बाद पेट्रोल, सीएनजी डलवाने वालाें का इजाफा हो गया था। तमाम लोग अपने वाहन की टंकी भी फुल कराने लगते थे, जिसक वजह से मंगलवार देर रात जिले में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और सीएनजी खत्म हो गई थी। हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को ड्राइवरों ने वाहनों को अपने गंतव्य पर पहुंचाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से सुबह ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरकर वाहन पहुंच गए और लोगों को यह मिलना शुरू हो गया। दोपहर बाद सीएनजी के वाहन भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here