बिल्सी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एन ए इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की।इस अवसर पर छात्रा शिवानी शाक्य निशांत कुमार ने युवा मतदाताओं से एक देश एक चुनाव प्रणाली अपनाने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे विद्यालय के बच्चों ने रंगोली बनाई। इससे पूर्व मुज़रिया रोड स्थित महेश बाल इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज,नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज एवं महेश बाल इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा यूप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं कस्बा इंचार्ज नितिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

























