बिल्सी। नगर के मोहल्ला नम्बर 1 के वार्ड संख्या 18 में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण इन दिनों नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से कराया जा रहा है। सड़क निमार्ण कर रही फर्म द्वारा सामग्री मानक के विपरीत लगाई जा रही है। वार्ड सभासद अजीत सिंह गूर्जर समेत कई सभासदों ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।
शिकायत में आरोप लगया गया है कि वार्ड संख्या 18 में कपड़ा व्यापारी अमित वार्ष्णेय के आवास से शेखर आलोक सक्सेना के आवास तक डूडा द्वारा सड़क का निर्माण किसी फर्म के माध्यम से करवाया जा रहा है। जिसमें मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। मानक के अनुसार कार्य न होने से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होने इसकी जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

























