होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी मे दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ,लोगों में दहशत फैली,घर के...

बिल्सी मे दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ,लोगों में दहशत फैली,घर के ताले तोड़कर नगदी समेत हजारों का माल ले गए चोर।

चोरों ने दिन में घटना को अंजाम देकर बिल्सी पुलिस को चुनौती दी है।

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के वार्ड संख्या 23 में आज बृहस्पतिवार को दोपहर मे अज्ञात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब 17 हजार रुपए की नगदी और जेवर समेत करीब तीस हजार रुपए की संपत्ति की चोरी की वारदात को अंजाम दे कर बिल्सी पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

पीड़ित ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या पांच के वार्ड संख्या 23 निवासी महेश कुमार वर्मा पुत्र दयाचंद्र नगर के पालिका बाजार के निकट अपनी सुनार की दुकान चलाते है। उनकी पत्नी रिंकी वर्मा सिरासौल रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। दोनों लोगों के अपने अपने कार्य पर जांद के चलते घर पर ताला लगा हुआ था। दोपहर के समय रिंकी का भतीजा पीलीभीत से उनके घर उनसे मिलने आया। घर पहुचने पर उसने घर का ताला टूटा देखा तो उसने अपने फोन से इसकी सूचना अपनी बुआ रिंकी को दी। जिसके बाद वह दौड़ कर अपने घर पहुंची। घर जाकर देखा तो घर के मेन गेट और कमरे में रखी सेफ का दरबाजा का लॉक टूटा पड़ा था। साथ ही सेफ में रखा सारा सामान जमीन पर पड़ा था। सेफ मे रखी करीब 17 हजार रुपए की नगदी और कुछ सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे।सूचना पर पीड़ित महेश वर्मा भी घर पहुंच गए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की जानकारी ली है साथ ही घटना को गम्भीरता से लेते हुए जांच करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here