होम स्वदेश केसरी ब्यूरो सैमल बाबा मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा।

सैमल बाबा मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा।

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को नगर की सांई-कालका सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के नाई पिंडरी रोड स्थित सैमल बाबा के मंदिर पर नववर्ष एवं अयोध्या में हो रही भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अन्नकूट का भंडारा कर प्रसाद का वितरण कराया।

अन्नकूट के प्रसाद पाने के लिए श्रध्दालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे पहले भक्तों ने सैमल बाबा की आरती के बाद भोग लगाया गया। तत्पश्चात सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। बाद मे प्रसाद का वितरण शुरु किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के रितिज सोमानी, अनुज शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अक्षय दीक्षित, रिषभ सोमानी, ग्रीश कुमार शर्मा, रुवल श्रीवास्तव, नयन कुमार, शिबू, गुड्डू गोस्वामी, दीपक चौहान, रिंकू शर्मा, प्रवीन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here