होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी पुलिस ने प्रेमीयुगल हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी पकड़ कर जेल...

बिल्सी पुलिस ने प्रेमीयुगल हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी पकड़ कर जेल भेजा।

बिल्सी। ग्राम परौली के प्रेमीयुगल हत्याकांड का पांचवां आरोपी रामऔतार भी शुक्रवार सुबह पकड़ा गया। उसकी तलाश में थाने की दो टीमें लगी हुईं थीं। लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दी जा रहीं थीं। उसे दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे जयपाल और उसकी प्रेमिका नीतू की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें जयपाल के पिता सूरजपाल ने नीतू के पिता महेश, मां भागवती, दादा रामऔतार समेत दो नाबालिग भाइयों के खिलाफ एफआईआर कराई थी। महेश हत्या करने के बाद थाने में सरेंडर हो गया था जबकि उसकी पत्नी भागवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया था।
अगले दिन नीतू का नाबालिग बड़ा भाई पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे बरेली के बाल सुधार गृह भेजा था। बृहस्पतिवार को उसके छोटे भाई को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। फिर उसे भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पांचवां आरोपी रामऔतार फरार था, जिसे थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव के नजदीक से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा बरामद किया है। दोपहर बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। अब थाना पुलिस इस हत्याकांड में चार्जशीट लगाने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here