होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं-दिल्ली रुट की रोडवेज बसों मे फिर सक्रिय हुआ जहर खुरानी गिरोह,नागरझूना...

बदायूं-दिल्ली रुट की रोडवेज बसों मे फिर सक्रिय हुआ जहर खुरानी गिरोह,नागरझूना का राजमिस्त्री हुआ शिकार,

नगदी,मोबाइल फोन,जरूरी कागजात समेत सारा सामान लूटा

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नागरझूना निवासी एक राजमिस्त्री हरियाणा से घर लौटते समय बदायूं-दिल्ली वाया सहसवान रुट पर रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया।युवक मंगलवार की सुबह मुजरिया चौराहे पर अचेत हालत में मिला। युवक के परिजनों ने युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर युवक ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह उसका मोबाइल, नगदी और अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव नागरझूना निवासी बैचेलाल पुत्र रोशन लाल हरियाणा के गुड़गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। वह बीती रात अपने घर आने के लिए नोएडा से एक रोडवेज बस में बैठा। रास्ते में जहर खुरानी गिरोह ने उसे चाय में कुछ नशा दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। जैसे ही बस मुजरिया पंहुची तो उसने बेहोशी की हालत में ही उसे वहीं उतार दिया। कुछ लोगों ने उसे इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भेज दिया। उसने बताया कि उसका मोबाइल, जेब में रखी सारी नगदी और अन्य कागजात समेत जहरखुरानी उठा ले गए। इलाज के बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए। बताते है कि इससे पहले भी दिल्ली-बदायूं रुट पर चलने वाली रोडवेज बसों में कई लोगों को गिरोह अपना शिकार बना चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here