बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से कम्पनी के अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे सभी बृद्धजनों को ठंड से बचाने के लिए कंबलों का विरतण किया गया।
आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से आज मंगलवार को एचजी फाउंडेशन की सीएसआर एक्टिविटीज के तहत यहां सभी वृध्दों को कंबलों का वितरण मुख्य प्रबंधक (सीजीएम) यू शेशैया, एचआर संदीप शर्मा, जन सम्पर्क विभाग से दिलीप सिंह, दुली चंद, जितेंद्र चौधरी, ललित शर्मा और विजय कुमार ने किया। इस मौके पर रामकिशोर शर्मा, डा.शिव गौड़, पन्नालाल, उदयवीर सिंह माथुर, अजय माहेश्वरी, वंटी माथुर आदि मौजूद रहे।

























