बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बीती सोमवार की रात भोलेनाथ (महाकाल) का भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाबा के दर्शन के लिए यहां भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया। नगर के इस मंदिर मे प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ का बदल-बदल कर श्रृंगार किया जाता है। बीती रात नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी मिठाई विक्रेता चंद्रकिशोर शर्मा एवं उनकी पत्नी नीलम शर्मा समेत भक्तों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर यहां तमाम बाबा के भक्त मौजूद रहे। इधर नगर के मुख्य बंबा चौराहे के निकट शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने भगवान गणेश जी के स्वरुप में महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कई धार्मिक आयोजन किए गए। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

























