होम राज्य उत्तर प्रदेश त्याग की प्रतिमूर्ति थे कल्याण सिंह: वर्मा-बदायूं समाचार

त्याग की प्रतिमूर्ति थे कल्याण सिंह: वर्मा-बदायूं समाचार

त्याग की प्रतिमूर्ति थे कल्याण सिंह: वर्मा

उझानी में कल्याण के जयंती समारोह में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

उझानी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जयंती समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने राम मंदिर आंदोलन के मुद्दे पर उनके योगदान की जमकर तारीफ की। कहा- मंदिर के लिए उन्होंने सत्ता को भी त्याग दिया। वह त्याग की एक ऐसी प्रतिमूर्ति थे, जिनके विचार समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

एसएस ग्रीन लॉन में शुक्रवार दोपहर हुए जयंती समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनसभा में कहा कि राम मंदिर के लिए बाबू जी कल्याण सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मंदिर की खातिर उन्होंने कुर्सी छोड़ना उचित समझा। आंदोलन के दिनों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उनके मूलमंत्र की भी चर्चा की। वह कहते थे कि परिश्रम, धैर्य और ईमानदारी ही व्यक्ति को हर स्तर पर सफल कर सकती है। मेरे जैसे हजारों कार्यकर्ताओं ने इस मूलमंत्र को अपने जीवन में उतारा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े अपने स्मरण भी सुनाए। इस दौरान वह भावुक भी दिखे।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, हरदोई के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप वर्मा, हरप्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, डॉ. राजेश वर्मा, सुखपाल वर्मा, अशोक गुप्ता, सचिन अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, बुधपाल सिंह, और जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।

ऐतिहासिक होगा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह

– केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह ऐतिहासिक होगा। इस पर पूरा परिसर“जय श्रीराम’ और”कल्याण सिं” अमर रहे के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को रामनाम के पटका भी भेंट किए गए। महिलाओं की संख्या भी काफी रही।

उझानी में कल्याण के जयंती समारोह में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

उझानी में कल्याण के जयंती समारोह में बोलते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here