होम स्वदेश केसरी ब्यूरो अभी अभी बड़ी खबर-पाकिस्तान ने किया जबाबी हमला,

अभी अभी बड़ी खबर-पाकिस्तान ने किया जबाबी हमला,

नई दिल्ली। ईरान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को सवेरे ‘मार्ग बार सर्माचार’ नाम का अभियान चलाकर ईरान में शरण लेकर रह रहे आतंकवादियों को निशाना बनाया है.

बयान में कहा गया है, “गुरुवार सुबह पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के चिह्नित ठिकानों पर सुनियोजित हमले किए है. ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर चलाए गए ‘मार्ग बार सर्माचार’ नाम के अभियान में कई आतंकवादी मारे गए हैं.”पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हमले में कई आतंकियों के मरने की बात कही है, हालांकि उसने इससे संबंधित कोई आँकड़ा नहीं दिया है

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी मीडिया में आ रही रिपोर्टों के हवाले से कहा है कि सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के एक गाँव में कई मिसाइलें गिरी हैं. इनमें तीन महिलाएं और चार बच्चों की मौत हुई है. इनमे से कोई भी ईरान मूल का नहीं है.

ईरान की सरकारी मेहर समाचार एजेंसी ने कहा है कि सरावान शहर के शमसार नाम के गांव में मिसाइल और ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ईरान में बीएलए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर यह हमले किए गए हैं. पाकिस्तान दावा करता है कि ईरान के अंदर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) जैसे बलूच अलगाववादी उग्रवादी समूह सक्रिय हैं, जो पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं.

दो दिन पहले ईरान ने किया था हमला

इससे दो दिन पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाक़े में ईरान ने मिसाइल हमले किए थे.ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान में चरमपंथी समूह ‘जैश अल-अद्ल’ के दो ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया है.ईरान लंबे समय से इस संगठन पर आरोप लगाता रहा है कि इसके सदस्य सीमा पार करके ईरान में घुसते हैं और उनके सुरक्षाकर्मियों की हत्या करते हैं.

ईरान के हमलों पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई थी और दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था.पाकिस्तान ने ईरान के हमले को “बिना उकसावे के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर देश के भीतर हमला करने” की कार्रवाई बताया था और कहा था कि “ये पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.”इस हमले से पाकिस्तान में दो बच्चों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं.

पाकिस्तान का आरोप

WORLD WAR 3 की तैयारी में ईरान, पहले ईराक अब पाकिस्तान पर बरसाए बम
पाकिस्तान का दावा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन फ़्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ईरान में रहकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचते हैं और हमले करते हैं. पाकिस्तान का दावा है कि ईरान ऐसे संगठनों को आश्रय देकर उनकी मदद करता है. वहीं ईरान ऐसे दावों का हमेशा खंडन करता आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here