होम राज्य उत्तर प्रदेश Sub Inspector Arrested For Taking Bribe In Badaun – Budaun News

Sub Inspector Arrested For Taking Bribe In Badaun – Budaun News

बदायूँ में रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

आरोपी चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में मारपीट के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते दहगवां चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। उसके साथ एक दलाल भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी प्रेमपाल सिंह के मुताबिक 26 जनवरी को उनके गांव के बिजेंद्र यादव ने मारपीट करने के आरोप में प्रेमपाल व ग्राम प्रधान संजीव यादव के भाई प्रदीप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना दहगवां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह कर रहा था।

प्रेमपाल सिंह का कहना है कि यह मामला झूठा दर्ज कराया गया था। वह और ग्राम प्रधान के भाई बेकसूर थे। इसमें एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने को चौकी इंचार्ज रिश्वत मांग रहे थे। उनके गांव के ऋषिपाल सिंह ने चौकी इंचार्ज से 20 हजार रुपये में समझौता करा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here