होम राज्य उत्तर प्रदेश Students Should Use Smart Phones For Studies: Varsha – Budaun News

Students Should Use Smart Phones For Studies: Varsha – Budaun News

विद्यार्थी पढ़ाई के लिए करें स्मार्ट फोन का उपयोग : वर्षा

सहसवान के डीपी महाविद्यालय में छात्रा को स्मार्टफोन वितरित पूर्व सांसद डीपी यादव ।स्रोत-संस्थान

सहसवान। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत बृहस्पतिवार को डीपी महाविद्यालय में चौथे चरण में 178 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। सभी फोन में नमो एप भी डाउनलोड कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद डीपी यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. एमके सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को इन स्मार्टफोन का गलत उपयोग न करने और पढ़ाई के लिए उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर, दिव्यांश सक्सेना, विनोद यादव, डॉ. एमपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here