होम राज्य उत्तर प्रदेश Student Commits Suicide After Troubled By Teasing In Amroha – Amar Ujala...

Student Commits Suicide After Troubled By Teasing In Amroha – Amar Ujala Hindi News Live – Up:10वीं क्लास की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर दी जान, मां बोली


अमरोहा में छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने की आत्महत्या

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमरोहा के मंडी धनौरा में छेड़खानी से परेशान होकर अनुसूचित जाति की युवती (19) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह जिले के एक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों ने शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर की बेटी पांच दिन पहले ही विद्यालय के छात्रावास से अपने घर आई थी। मंगलवार की शाम करीब सात बजे छात्रा अपने गांव के बाहरी हिस्से से गुजर रही रेलवे लाइन तक पहुंच गई। उसी समय कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद ग्रामीण ट्रैक पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव में चर्चा फैली तो छात्रा का पिता भी मौके पर पहुंच गया। शव की शिनाख्त की। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गांव का ही एक युवक घर से निकलते समय छेड़खानी करता था। थाने में शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर सीओ को भी समस्या बताई थी लेकिन फिर भी पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here