नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ये वीडियो जागरण के दौराण स्टेज गिरने की है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात माता जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
बताया गया कि 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ सिंगर बी प्राक के भजन सुनने पहुंची थी। इनमें कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी थे। जागरण के दौरान काफी संख्या में लोग स्टेज पर चढ़ गए, जिससे स्टेज टूट गया।
हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्टेज लकड़ी और लोहे का बना था। घायलों में कुछ लोगों को फ्रैक्चर आया है।
माता का जागरण प्राइवेट ऑर्गेनाइजर की तरफ से आयोजित किया गया था। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हादसे की तस्वीरें…

यह तस्वीर बी प्राक के प्रोगाम के दौरान की है। इसमें स्टेज के चारों तरफ भीड़ दिख रही है।

ये तस्वीर रविवार (28 जनवरी) सुबह की है। इसमें स्टेज का टूटा हिस्सा दिख रहा है।
बी प्राक बोले- पहली बार ऐसी घटना देखी
सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं।
मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है।
ये खबरें भी पढ़ें…
दिल्ली में दोस्त का चाकू से गला रेता, शरीर गोदा: गोली भी मारी; शराब पीने के दौरान किसी बात को झगड़ा हुआ था

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 26 जनवरी की शाम चार युवकों ने दोस्त को गोली मार दी। फिर चाकू से हमला किया और गला रेतने की भी कोशिश की। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और सभी आरोपी दोस्त हैं। वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और चारों ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
कैंसर पीड़ित बच्चे को डुबाकर मार देने का आरोप: विश्वास था कि इससे वह ठीक होगा, जांच में मौत पहले ही हो जाने का शक

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक परिवार द्वारा अपने 5 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गंगा में डुबाने का वीडियो वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि पानी में ज्यादा देर तक डूबे रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने बच्चे के माता-पिता और उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया।
हरिद्वार शहर के पुलिस चीफ स्वतंत्र कुमार ने पहले बताया कि आरोपी चाची बच्चे को लेकर गंगा में ले गई थी। उसने बच्चे को पानी के अंदर डुबा दिया। वहीं पर बच्चे के माता-पिता मंत्र का जाप कर रहे थे। वहां मौजूद लोग कुछ देर उन्हें देखते रहे। पूरी खबर पढ़ें…

























