होम राज्य Republic Day Parade 26 January 2024 Update; French Contingent Band | Kartavya...

Republic Day Parade 26 January 2024 Update; French Contingent Band | Kartavya Path | गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी: फ्रांस के बैंड, मार्चिंग कंटीजेंट के साथ 2 राफेल जेट ने फ्लाई पास्ट रिहर्सल की

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी 2024 अद्यतन; फ्रेंच आकस्मिक बैंड | कर्तव्य पथ

नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह छठा मौका है, जब कोई फ्रांसीसी नेता बतौर गेस्ट शामिल होगा। - Dainik Bhaskar

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह छठा मौका है, जब कोई फ्रांसीसी नेता बतौर गेस्ट शामिल होगा।

दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस के लिए परेड रिहर्सल चल रही है। शनिवार (20 जनवरी) को इस रिहर्सल में फ्रांस की सेना ने भी हिस्सा लिया। कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों शामिल हो रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बार परेड में फ्रांसीसी सेना की 95 जवानों वाली मार्चिंग कंटीजेंट, 33 जवानों का बैंड और फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल जेट और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। शनिवार को इन सभी ने परेड की रिहर्सल की।

भारतीय सेना भी 14 जुलाई 2023 को फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शामिल हुई थी। जिसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव ने किया था। बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

21 जनवरी तक चलेगी कर्तव्य पथ पर रिहर्सल
गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 जनवरी से शुरू हुई है। यह 21 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ सुबह 10.15 बजे से 12.30 बजे तक ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

परेड में कुल 25 झांकियां शामिल होंगी
परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना का नाम है।

इनके अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशनन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) मंत्रालय की झांकियां नजर आएंगी।

रक्षा सचिव ने बताया कि कुछ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने परेड में झांकी शामिल न होने पर चिंता जाहिर की थी। इसे दूर करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक 3 साल की रोल-ओवर योजना बनाई है। इन तीन सालों में सभी राज्यों को रोटेशन के जरिए समान भागीदारी मिलेगी।

75वें गणतंत्र दिवस की थीम नारी शक्ति

कैप्टन शरण्या राव पहली बार परेड में ट्राई-सर्विस दल का नेतृत्व करने वाली हैं।

कैप्टन शरण्या राव पहली बार परेड में ट्राई-सर्विस दल का नेतृत्व करने वाली हैं।

गणतंत्र दिवस की इस बार की थीम नारी शक्ति है। इसलिए कई वुमन लीडरशिप वाले दल भाग ले रहे हैं, चाहे वह बैंड हो, ट्राई-सर्विस हो, ये पहली बार भाग ले रहा है। ट्राई-सर्विस की टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी।

  • शरण्या ने कहा- मैं सुपरन्यूमररी ऑफिसर हूं, और ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व करूंगी। यह गर्व की बात है, क्योंकि इतिहास में पहली बार, एक ट्राई-सर्विस दल मार्च करेगा।
  • पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF), CISF का भी ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है।
  • भारतीय वायुसेना के 144 सदस्यों वाले मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर करेंगी। स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल भी इस दस्ते का हिस्सा होंगी।
  • फ्लाईपास्ट में 29 लड़ाकू जेट समेत 56 सैन्य विमान शामिल होंगे, जिनमें से कुछ को महिला पायलट ऑपरेट करेंगी। 6 लड़ाकू पायलटों समेत पंद्रह महिला पायलट फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। वे राफेल, सुखोई-30 और मिग-29 उड़ाएंगी।
  • दो महीने पहले एयरमैन ट्रेनिंग स्कूल बेलगावी, कर्नाटक से पास हुईं अग्निवीरवायु (महिलाएं) भी परेड में हिस्सा लेंगी। अग्निवीरों की त्रि-सेवा मार्चिंग टुकड़ी में 144 महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी औसत उम्र बमुश्किल 20 साल है।

परेड में शामिल होंगे स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल

ऑल टेरेन व्हीकल और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल के कंटीजेंट कमांडर मेजर तूफान सिंह चौहान ने रिहर्सल के दौरान बताया कि इस व्हीकल का इस्तेमाल रेगिस्तानी, पहाड़ी और बर्फीले क्षेत्रों में सैनिकों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इसको एक जगह से दूसरी जगह आसानी से एयरलिफ्ट किया जा सकता है। इसके सस्पेंशन इसकी खासियत हैं, जो इसे 60-डिग्री एलिवेशन और 45-डिग्री डिप्रेशन पर काम करने के काबिल बनाता है।

NCC कैडेट्स से मिले रक्षामंत्री

नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देशभर के 2274 कैडेट्स से मिले।

नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देशभर के 2274 कैडेट्स से मिले।

NCC कैडेट्स का एक महीने का गणतंत्र दिवस कैंप चल रहा है। शनिवार को कैडेट्स के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- “एनसीसी युवाओं में न केवल राष्ट्रीयता, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाता है। राष्ट्रीय गौरव मानव हृदय की सबसे मजबूत भावना है।

परेड के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में भाग ले रहे हैं। इनमें 907 लड़कियां है।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस तक रोज 2 घंटे फ्लाइट बैन
इधर, दिल्ली में 26 जनवरी तक हर दिन सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक दिल्ली हवाई अड्डे से न तो कोई प्लेन उड़ान भरेगा और न ही लैंड करेगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों और कर्तव्यपथ पर होने वाले मुख्य समारोह के चलते यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

हालांकि वायुसेना, BSF और आर्मी हेलिकॉप्टर के साथ-साथ राज्यपाल/मुख्यमंत्री को लेकर आ रहे विमानों पर NOTAM प्रभावी नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here