होम राज्य उत्तर प्रदेश Poojit Akshat Yatra Started With The Band – Amar Ujala Hindi News...

Poojit Akshat Yatra Started With The Band – Amar Ujala Hindi News Live


Poojit Akshat Yatra started with the band

पूजित अक्षत यात्रा में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, सीता, हनुमान स्वरूप
– फोटो : स्वयं

विस्तार


अलीगढ़ के गांव जिरौली हीरा सिंह में बैंडबाजों के साथ पूजित अक्षत यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ठा. मनोज सिंह जादौन ने श्रीराम व माता जानकी के स्वरूपों की आरती उतारने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया।

गांव के महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा पूरे गांव में घूमी। जगह-जगह रामभक्तों ने पुष्प वर्षा की। 22 जनवरी को घरों को सजाकर पूजा-पाठ कर दीपावली मनाने का आह्वान किया गया। संघ के जिला प्रचारक विश्व प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ हर घर तक अक्षत पहुंचाए। मुख्य रूप से महेश पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, सिकंदरपुर प्रधान ध्रुव यादव, विवेक सिंह, मुन्ना सिंह लालू सिंह खुर्रमपुर प्रधान योगेंद्र पाल सिंह, किशन सिंह समेत मौजूद रहे। साथ ही गांव चांदपुर मिर्जा में भी अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।ं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here