होम राज्य उत्तर प्रदेश Karni Sena District Vice President Shot Dead In Badaun – Amar Ujala...

Karni Sena District Vice President Shot Dead In Badaun – Amar Ujala Hindi News Live

Karni Sena District Vice President shot dead in Badaun

सुधीर कुमार सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर सिंह करणी सेना से जुड़े हुए थे। उनके चचेरे भाई करणी सेना के पदाधिकारी हैं। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। गंभीर घायल सुधीर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

School Closed: सर्दी और शीतलहर का सितम बरकरार, इस जिले में अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here