- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Delhi Punjab Weather Photos Update; Jaipur Gwalior | Bhatinda Amritsar Fog Alert
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के कई राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार (19 जनवरी) रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के भटिंडा में आज घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई।अमृतसर और पटियाला में 25 मीटर विजिबिलिटी रही।
दिल्ली में कोहरे के कारण 22 ट्रेनें एक से छह घंटे तक लेट रहीं। कई फ्लाइट्स भी लेट चल रही हैं। पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर दर्ज की गई।
इधर, IMD ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से एमपी के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। गुरुवार (18 जनवरी) को खजुराहो-ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा।
राजस्थान के जयपुर में कोल्ड वेव के बीच आज सुबह जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। IMD ने बताया कि जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राज्यों में मौसम का हाल…
MP में टेम्प्रेचर गिरा, बर्फीली हवाओं की चपेट में प्रदेश; दतिया-नौगांव में न्यूनतम पारा 3 डिग्री रहा

पहाड़ों में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी है। बर्फीली हवाएं आने से प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति है। गुरुवार को खजुराहो-ग्वालियर में कोल्ड-डे रहा। दोनों ही शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से कम रहा।
शुक्रवार को भी प्रदेश में ठंड का असर रहेगा। 20 जनवरी के बाद रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। गुरुवार-शुक्रवार की रात नौगांव और दतिया में 3 डिग्री तापमान रहा। यह प्रदेश में सबसे कम था। इसके अलावा सागर और गुना में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें…
पूरे बिहार में सीवियर कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट, 24 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में जनवरी की शुरुआत से भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 38 जिलों में सीवियर कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आने वाले दिनों में इससे राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले समय में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 19 से 24 जनवरी तक राज्यभर में कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। 24 जनवरी के बाद ही मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
कोहरे की चादर से ढंका झारखंड, आज भी बारिश के आसार; कम विजिबिलिटी के कारण 21 फ्लाइट्स कैंसिल

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक खराब मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार (18 जनवरी) को रुक- रुककर बारिश हुई थी। सुबह में घना कोहरा भी छाया रहा। इसका सबसे ज्यादा असर विमान और ट्रेन सेवाओं पर पड़ा। गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। इसके चलते 21 विमानों को कैंसिल करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा रात का तापमान: बिलासपुर में बारिश, 5 डिग्री गिरा पारा

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। उत्तर से ठंडी हवाओं के आने से प्रदेश में पारा लुढ़कने लगा है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को बिलासपुर जिले में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कोरबा और जशपुर में भी रुक-रुककर बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब में धुंध से विजिबिलिटी जीरो, हरियाणा के 16 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से तापमान गिरा

पंजाब में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। हरियाणा और चंडीगढ़ भी धुंध की चपेट में हैं। यहां विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने पंजाब के साथ हरियाणा में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 जनवरी से धुंध में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

























