12:05 अपराह्न, 19-जनवरी-2024
अरणी मंथन से चौथे दिन का अनुष्ठान प्रारंभ
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। शुक्रवार से यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वेद मित्रों से आहुतियां डाली जाएगी।
इससे पहले गणेश आदि स्थापित देवताओं की पूजा की गई। पूजा के दौरान द्वारपाल वेद पाठ, देवप्रबोधन, औषधिधिवास, केसरधिवास, घृतधिवास, कुंडपूजन और सभी शाखाओं के पंचभुसंस्कार करेंगे। अरणिमंथन, ग्रहस्थापना, असंख्य रुद्रपीठस्थापना, प्रधानदेवतास्थापना, राजाराम-भद्रा-श्रीरामयंत्र-बीथदेवता-अंगदेवता-अवरनदेवता-महापूजा, वरुणमंडल, योगिनीमंडलस्थापना, क्षेत्रपालमंडलस्थापना, ग्रहहोमा, स्थाप्यदेवहोमा, प्रसाद वास्तुशांति, धन्याधिवास द्वारा प्रकट अग्नि कुंड में स्थापना की प्रक्रिया होगी। . शाम को पूजा और आरती होगी.
11:39 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
चंपत राय को ढाई कुंतल देशी घी व सोने चांदी से जड़ित वस्त्र सौंपे

चंपत राय को ढाई कुंतल देशी घी व सोने चांदी से जड़ित वस्त्र सौंपे
– फोटो : अमर उजाला
बालकृष्ण कापसे ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ढाई कुंतल देशी घी व सोने चांदी से जड़ित वस्त्र सौंपे।
11:13 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित
अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित किए जाने के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन के अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।
10:28 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कंट्रोल रूम सक्रिय

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
– फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के पास नए भवन में कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें प्रभारी के साथ जिले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। सीडीओ अनीता यादव के नेतृत्व में यहां तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। यहां से जानकारी देने और सूचनाएं प्राप्त करने का काम किया जा रहा है।
10:03 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें मुस्तैद, 257 मजिस्ट्रेट भी तैनात
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमें मुस्तैद कर दी हैं। इनमें शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगी। सूचना मिलते ही रवाना होंगी। नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि सीएमओ कार्यालय व आवास, बूथ नंबर चार, रामकथा संग्रहालय पर ये टीमें तैनात रहेंगी। उधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंतजाम करने के लिए 257 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
09:36 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
आज अयोध्या दौरे पर सीएम योगी
प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध आतंकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। इस दौरान सीएम यहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है।
09:07 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी
आज राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम होगा।
08:58 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन
रामलला के दर्शन को सुलभ बनाने के लिए रेलवे भी तैयारियों में जुटा है। उत्तर रेलवे ने अयोध्या के लिए अलग-अलग जगहों से 20 आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि दिल्ली से आठ फरवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। शेष 12 ट्रेनों का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें किसी संगठन, संस्था या किसी पार्टी के नेतृत्व में ही बुक कराई जा सकती है। जिसमें लोग सामूहिक यात्रा करेगें। यानी पूरी ट्रेन बुक कराई जाएगी।
08:47 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले ग्रामीणों और शहरियों का होगा सत्यापन
डीजीपी विजय कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जोन और कमिश्नरेट के अधीनस्थ जिलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवासित गांव एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों का सत्यापन कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।
08:47 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
एटीएस कमांडो ने की रिहर्सल
बृहस्पतिवार की दोपहर एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रिहर्सल की। आगे-आगे बाइकों पर कमांडो, पीछे काली गाड़ियों में बैठे जवानों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। नयाघाट से लेकर श्रीरामजन्मभूमि तक विभिन्न प्वाइंट पर रुककर जवानों ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।
08:42 पूर्वाह्न, 19-जनवरी-2024
Ayodhya Ram Mandir Live: अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित करने के साथ पूजन शुरू, सीएम का आज अयोध्या दौरा
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए बृहस्पतिवार को जवानों की आखिरी टुकड़ी भी पहुंच गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस के अलावा, आरआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, पीएसी आदि के जवान शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर विभिन्न जिलों से लगभग 10,000 से अधिक जवानों को बुलाया गया है। चार कंपनी आरआरएफ, दो कंपनी एसएसबी, एक कंपनी आईटीबीपी व 26 कंपनी पीएसी के जवान भी पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को इन जवानों को अतिथियों के स्वागत-सत्कार व व्यवहार के प्रति सचेत करके विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया।

























