होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी:22 जनवरी को भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में प्रस्तुत की जाएगी श्रीराम...

बिल्सी:22 जनवरी को भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में प्रस्तुत की जाएगी श्रीराम से सम्बंधित झांकियां,

बिल्सी। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम से सम्बन्धित झाकियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को जिस समय अयोध्या धाम में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भव्य तरीके से की जा रही होगी उस समय हमारे कॉलेज में भगवान श्रीराम की अलौकिक झाँकियों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। जिसमें श्री राम के जीवन-चरित्र से सम्बन्धित विभिन्न झाँकियां प्रस्तुत की जाएंगी जैसे रामायण लिखते हुए महर्षि वाल्मीकि जी, श्रीराम का बाल रूप, केवट भवित, अहिल्या का उद्धार, सीता स्वयंवर, रामसेतु, अशोक वाटिका, संजीवनी बूटी एवं राम दरबार आदि की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होने बताया कि नगर के लोग दोपहर दो से पांच बजे तक इनका दर्शन कर सकेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here