होम राज्य उत्तर प्रदेश Cm Yogi Adityanath Congratulates Mohd Shami And Athlete Parul Chaudhary For Getting...

Cm Yogi Adityanath Congratulates Mohd Shami And Athlete Parul Chaudhary For Getting Arjuna Award. – Amar Ujala Hindi News Live – Up:मो. शमी व एथलीट पारुल को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले


सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

मो. शमी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों क्रिकेटर मो. शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेटर मो. शमी को अर्जुन अवार्ड दिए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023’ के अंतर्गत, ‘क्रिकेट विश्वकप 2023’ में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज मो. शमी को प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रामलला की आरती उतारी, जय श्रीराम का उद्घोष गूंजा

ये भी पढ़ें – राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले, काशी की तरह भव्य और दिव्य होगी सरयू आरती

इसी तरह मुख्यमंत्री योगी ने एथलीट पारुल चौधरी को पुरस्कार दिए जाने पर लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023’ के अंतर्गत, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी को ‘अर्जुन पुरस्कार-2023′ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here