होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: शहबाजपुर में खुला भारतीय जन औषधि केंद्र, मिल सकेंगी सस्ती दवाएं।

बदायूँ: शहबाजपुर में खुला भारतीय जन औषधि केंद्र, मिल सकेंगी सस्ती दवाएं।

बदायूं। मोहल्ला शहबाजपुर इमली वाली मस्जिद के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ शहर विधायक महेश चंद गुप्ता और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जेके सक्सेना ने फीता काटकर किया। जेके सक्सेना ने कहा की जनऔषधि केंद्र खुल जाने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी लाभ मिलेगा।

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के हर व्यक्ति को सस्ती चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरे भारतवर्ष में भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इस केंद्र के खुलने से समाज का हर वर्ग लाभ उठा सकता है। केंद्र संचालक राखी सक्सेना, मुकुल सक्सेना, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here