- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट | राजस्थान दिल्ली मप्र उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई समाचार | कोरोनावायरस वैक्सीन आज नवीनतम

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में शनिवार सुबह 7:06 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 11 किमी नीचे मापा गया। इससे पहले 10 जनवरी को अंडमान द्वीपसमूह में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
तमिलनाडु के थंजावुर में सड़क हादसे में चार की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
तमिलनाडु के थंजावुर में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग एक वैन से सफर कर रहे थे, जब वैन एक दीवार से टकरा गई। घायलों को थंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पट्टुकोट्टाई के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
चीन के स्कूल के हॉस्टल में आग, 13 की मौत, आंकड़ा बढ़ने की आशंका

चीन के हेनान प्रांत के एक स्कूल के हॉस्टल में शुक्रवार देर रात आग लगा गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि हेनान प्रांत के नानयांग शहर के पास यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के हॉस्टल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, स्कूल के हेड को हिरासत में ले लिया गया। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
DRI ने मुंबई एयरपोर्ट पर 6.2 करोड़ रुपए कीमत की कोकीन बरामद की, युवक हिरासत में

डीआरआई (The Directorate of Revenue Intelligence) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वेनेजुएला से आने वाले एक यात्री के पास से 6.2 करोड़ रुपए की 628 ग्राम कोकीन बरामद की है। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।
PM राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का ऐलान, राष्ट्रपति 19 बच्चों को सम्मानित करेंगी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का ऐलान कर दिया गया है। इस बार पुरस्कार के लिए 19 बच्चों को चुना गया है। पुरस्कार 22 जनवरी को विज्ञान भवन में एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। बच्चों को उनके असाधारण प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है।