- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट | राजस्थान दिल्ली मप्र उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई समाचार | कोरोनावायरस वैक्सीन आज नवीनतम

फ्रांस में मौजूद इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार रात 1.45 बजे (लोकल टाइम) पर नाव के पलटने की जानकारी मिली थी। 5 लोगों के शव विमेरेक्स के समुद्री तट के पास मृत पाए गए। 30 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
भास्कर अपडेट्स: बढ़ती जा रही है मनाली के जंगलों में लगी आग, सैकड़ों पेड़ जलकर खाक
हिमाचल प्रदेश के मनाली के जंगलों में 13 जनवरी से आग लगी हुई है, जिस पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग के मुताबिक, वशिष्ठ और शनाग इलाके में जंगलों में करोड़ों रुपए की वन संपदा जलकर खाक हो गई है। आग के कारण पर्यावरण के साथ-साथ वन्यजीवों, पशु-पक्षियों को भी भारी नुकसान हो रहा है। सैकड़ों देवदार के पेड़ राख में तब्दील हो गए हैं।
सरकार पहली बार बांटेगी राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार, 28 फरवरी तक नॉमिनेशन कर सकते हैं

केंद्र सरकार पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देने जा रही है। इसके लिए रविवार को साइंस और टेक्नोलॉजी की फील्ड में कुछ अलग करने वालों से नॉमिनेशन मांगे हैं। पुरस्कार के तहत एक मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। हालांकि इसमें नकद राशि नहीं होगी। नॉमिनेशन भेजने की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को होगी।