होम राज्य उत्तर प्रदेश 17 से 19 जनवरी तक नहीं चलेगी भारतीय रेलवे की झांसी पैसेंजर,...

17 से 19 जनवरी तक नहीं चलेगी भारतीय रेलवे की झांसी पैसेंजर, ये ट्रेनें हुईं रद्द – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


17 से 19 जनवरी तक नहीं चलेगी भारतीय रेलवे की झांसी पैसेंजर, ये ट्रेनें हुईं रद्द

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


आगरा झांसी मंडल में मुरैना-धौलपुल के बीच हेतमपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का काम हो रहा है। इससे रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त व रेगुलेशन (रुक कर चलने) की घोषणा की है।

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर 17, 18 जनवरी को, आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर 18, 19 जनवरी को, झांसी-आगरा कैंट मेमू 19 जनवरी को और आगरा कैंट-झांसी मेमू 19 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसके अलावा विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14, 15, 19, 21, 22, 24, 25, 26 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट, मैसूर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 और 21 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 35 मिनट, कन्याकुमारी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 व 21 जनवरी को ग्वालियर से मुरैना के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here